साहिबगंज में बिजली व्यवस्था हुई और मजबूत, बेतौना व साहिबगंज में लगे नए पावर ट्रांसफार्मर

साहिबगंज जिले में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और मजबूत एवं भरोसेमंद बनाने के लिए बिजली विभाग ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पिछले एक महीने में बेतौना पीसीएस में 10 एमवीए और साहिबगंज पीसीएस में 5 एमवीए क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। इससे संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की क्षमता बढ़ेगी और किसी खराबी या आकस्मिक स्थिति में आपूर्ति जल्द बहाल करने में मदद मिलेगी।

साहिबगंज: जिले में विद्युत आपूर्ति को और अधिक सुदृढ़ एवं भरोसेमंद बनाने के लिए बिजली विभाग लगातार काम कर रहा है। विद्युत अधीक्षण अभियंता राज कुमार के नेतृत्व में विभाग आकस्मिक परिस्थितियों में भी निर्बाध बिजली देने के लिए पावर ट्रांसफार्मरों की क्षमता और उपलब्धता बढ़ाने पर फोकस कर रहा है।

इसी कड़ी में पिछले एक महीने के दौरान बेतौना पीसीएस में 10 एमवीए और साहिबगंज पीसीएस में 5 एमवीए क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। इससे संबंधित क्षेत्रों की विद्युत व्यवस्था को अतिरिक्त मजबूती मिली है और किसी खराबी या आकस्मिक स्थिति में आपूर्ति को जल्दी बहाल करने में मदद मिलेगी।

उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विभाग ने 24×7 कॉल सेंटर शुरू किया है। बिजली विभाग का प्रयास है कि ट्रांसफार्मर खराब होने जैसी आपात स्थिति में विभागीय टीम 24 घंटे के भीतर नया ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल करे, ताकि लोगों को लंबे समय तक बिजली कटौती का सामना न करना पड़े।

वहीं, शहर में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य भी तेजी से चल रहा है। इससे बिजली की खपत और बिलिंग व्यवस्था अधिक पारदर्शी, आधुनिक और सुविधाजनक बनेगी। उपभोक्ताओं को अब रीडिंग और बिल से जुड़ी शिकायतें कम होंगी। विद्युत अधीक्षण अभियंता राज कुमार ने कहा कि विभाग का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को बेहतर, निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना है। आधारभूत संरचना को मजबूत करने, आधुनिक तकनीक अपनाने और त्वरित शिकायत निवारण के लिए कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More