गिरिडीह: झाविमो की बैठक में एससी मोर्चा का गठन

गिरिडीह: गावां प्रखंड के पिहरा कचहरी बगान में रविवार को झाविमो की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अनुसूचित मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष चन्द्रशेखर पासवान ने व संचालन मोर्चा के प्रखंड सचिव महेन्द्र चौधरी ने किया। बैठक में बैठक में पिहरा पूर्वी और पिहरा पश्चिमी पंचायत के लिए अनुसूचित जाति मोर्चा का गठन किया गया। सर्वसम्मती से पिहरा पूर्वी पंचायत के अनुसूचित जाति मोर्चा में अजय तुरी को अध्यक्ष, मथुरा रविदास को उपाध्यक्ष और श्रवण चौधरी को सचिव पद की जिम्मेवारी सौंपी गई। वहीं पिहरा पश्चिमी पंचायत के लिए नवगठित अनुसूचित मोर्चा कमेटी में केदार भुईयां को अध्यक्ष, कैलाश भुईयां को उपाध्यक्ष और बासदेव रविदास को सचिव पद की जिम्मेवारी सौंपी गई। बैठक में नवचयनित पदाधिकारियों को अविलंब पंचायत कमेटी में 11 अन्य सदस्यों को जोड़ने का निर्देश दिया गया। मौके पर अंकज सिंह, मुन्ना सिंह, आनंद प्रसाद यादव, संतोष यादव, नरेश सिंह, सागर साव, मुंशी रविदास, प्रभु रविदास, मोती तुरी समेत दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

