Koderma News: राजद कार्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, सुभाष यादव ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का दिया संदेश

कोडरमा: 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विशुनपुर आश्रम रोड, झुमरीतिलैया स्थित प्रधान कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर राजद के जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने आन-बान-शान के साथ झंडा फहराया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी।राजद संसदीय बोर्ड सदस्य सह कोडरमा के पूर्व राजद प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव ने स्वतंत्रता दिवस पर संबोधित करते हुए कहा की 80वें स्वतंत्रता दिवस के इस ऐतिहासिक अवसर पर समस्त कोडरमावासियों और देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
यह दिन हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और संघर्ष की याद दिलाता है। आज के समय में लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा करना ही उन अमर शहीदों के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। राष्ट्रीय जनता दल हमेशा से दबे-कुचले, शोषितों और आम जनता के अधिकारों की आवाज बनता रहा है । और आगे भी कोडरमा के सर्वांगीण विकास तथा जन-सरोकार के मुद्दों के लिए धरातल पर संघर्ष करता रहेगा।
कार्यक्रम में नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोहर राम, नगर अध्यछ सह वार्ड पार्षद घनश्याम तुरी, रेणु देवी, महेश यादव, सोनू चन्द्रवंशी, मो शमीम, बब्लू पांडेय, नीलम पासवान, पिंटू यादव, दीपक यादव, राजद नेता सरफुद्दीन, अरुण पासवान, मनोज रजक, मो मोजहिर, प्रेम प्रकाश, संजय दास, इकबाल अंसारी, शिवशंकर बर्णवाल, दीपक यादव, नीरज पासवान, सागर खान, राजेन्द्र यादव, अरुण यादव, परवेज खान, संतोष चंद्रवंशी समेत पार्टी के प्रखण्ड अध्यक्ष, पदाधिकारी व गणमान्य लोग शामिल थे।


