Koderma News: सेक्रेड हार्ट स्कूल में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा

कोडरमा के सेक्रेड हार्ट स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित समारोह में प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने परेड का निरीक्षण करने के बाद ध्वजारोहण किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सशक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से कुशल और जिम्मेदार नागरिक बनकर देश के विकास में योगदान देने की अपील की।

कोडरमा। सेक्रेड हार्ट स्कूल में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल के खेल मैदान में और बच्चों के हाथों में तिरंगा शान से लहराता हुआ नजर आया। विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने सर्वप्रथम परेड का निरीक्षण किया। तत्पश्चात झंडोत्तोलन किया।

उन्होंने अपने संबोधन में विद्यालय की उपलब्धियों को बताया और कहा कि सशक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आजादी के 80 वर्षों में हमारा भारत हर क्षेत्र में उन्नति की ओर अग्रसर है। उन्होंने बच्चों से एक कुशल नागरिक बनकर देश के विकास में अपने योगदान देने की अपील की। इस मौके पर अलग-अलग वेशभूषा में पहुंचे बच्चों ने लोगों का मन मोह लिया। लड़के और लड़कियों के प्लाटून के सधे हुए कदमों ने दिल्ली में होने वाले परेड की याद ताजा कर दी। बच्चों के द्वारा प्रस्तुत समूह गीत, नृत्य और योग आकर्षण का विशेष केंद्र रहा। इस मौके पर विद्यालय स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को सर्टिफिकेट और मेडल देकर उनका हौसला बढ़ाया गया। कार्यक्रम का संचालन शरण्या सिंह और संगम प्रिया ने संयुक्त रूप से किया।

आराध्या के प्रभावी भाषण ने खूब तालियां बटोरी। धन्यवाद ज्ञापन उप प्राचार्य प्रवीण कुमार ने किया। खेल शिक्षक कुंदन राणा के नेतृत्व में बच्चों ने मार्च पास्ट किया। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार, उपनिदेशक विनोद कुमार, कबड्डी संघ के सचिव धर्मेंद्र सिंह, अभिभावक डॉक्टर समीर कुमार, कार्यक्रम के ओवर ऑल इंचार्ज आशुतोष कुमार गौतम, सीनियर कोऑर्डिनेटर अमृत शंकर झा, शिक्षकों में दीपक सर्राफ, सुरेश शर्मा, सुभय कुमार, शगुफ्ता परवीन, किशोर कुणाल, शुभम झा, विक्रम दाँगी, विक्रम कुमार, टिंकू कुमार, सत्येंद्र सिंह, फैयाज कैसर, सुजीत प्रताप, चंदन पांडेय, नुरेन अंसारी, प्रियंका मित्रा विश्वास, नीतिका सिंह, कुंतल जेठवा, सीमा जैन कामिनी सहाय, अलका सिंह, संजय कुमार, राधा सिंह, निशा कुमारी, दीक्षा सिंह, लवली कुमारी, प्रियंका सिंह, प्रियंका गुप्ता, सपना शर्मा, सोमा पाल, लता सिन्हा, रेखा राणा, निशा कुमारी, अनुष्का कुमारी, सिया कुमारी, विकास थापा, आकाश सेठ, उमंग दारुका, विशाल आनन्द, राहुल कुमार, सुजीत प्रताप, अनमोल रतन, भोला कुमार सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मी मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More