Ranchi News: रौनियार महिला विकास मंच बजरा इकाई ने धूमधाम से मनाया सावन मिलन समारोह
-1024x614.jpeg)
रांची: रौनियार महिला विकास मंच बजरा इकाई के तत्वावधान में सावन मिलन समारोह का आयोजन बेहद हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस उत्सव में समाज की सभी बहनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सावन के पारंपरिक गीतों, नृत्यों और व्यंजनों का जमकर आनंद उठाया।
कार्यक्रम में महिलाओं के बीच कई मनोरंजक खेल और प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, प्रतियोगिता में सावन क्वीन: वंदना गुप्ता (सावन क्वीन के खिताब से नवाजी गईं)म्यूजिकल चेयर विजेता: रीना गुप्ता और हरियाली सावन प्रतियोगिता की विजेता रेखा गुप्ता रही, कार्यक्रम के सफल संचालन और प्रबंधन में मुख्य रूप से मीनाक्षी गुप्ता, दीपावली गुप्ता, रीना गुप्ता, शीला गुप्ता, पूर्णिमा कुमारी की भूमिका सराहनीय रही, कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया और एक-दूसरे को सावन की बधाई दी। इस तरह के आयोजन समाज में आपसी प्रेम, एकता और हमारी सांस्कृतिक धरोहर को मजबूत करने का काम करते हैं।


