चोरों ने ताला तोड़कर किया हाथ साफ

बोकारो: बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी की आवासीय काॅलोनी में डीवीसी के रिटायर्ड कर्मी तथा मजदूर यूनियन के सचिव निताई सोम के आवास जीएम 56 बी का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के समय मजदूर यूनियन के सचिव कोलकाता में थे। चोरी की सूचना पाकर कोलकाता से वापसी के बाद शुक्रवार को चोरी की लिखित सूचना थाना को दी। चोरों ने उक्त आवास का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया तथा घर के अंदर रखे स्टील आलमीरा को एवं दीवान पलंग को तोड़कर उसमें रखे चांदी के कुछ जेवरात तथा दो कंबल एवं कुछ आवश्यक बीमा के कागजात चोरी कर ले गये।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More