बोकारो: थर्मल पावर प्लांट से 375 मेगावाट बिजली का उत्पादन

बोकारो: बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी के 500 मेगावाट वाले ए पावर प्लांट से शुक्रवार को 375 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। जबकि बी पावर प्लांट की तीन नंबर यूनिट से बिजली का उत्पादन विगत दस दिनों से ठप है। इस संबंध में डीवीसी मुख्यालय के आधिकारिक सूत्रों का कहना था कि डीवीसी के चंद्रपुरा पावर प्लांट के दो यूनिटों से 480, डीएसटीपीएस अंडाल की दो यूनिट से 960 मेगावाट, दुर्गापुर प्लांट की एक यूनिट से 174, कोडरमा पावर प्लांट के दो यूनिट से 968, मीजिया पावर प्लांट के पांच यूनिट से 1221, रघुनाथपुर पावर प्लांट के एक यूनिट से 377 मेगावाट तथा पंचेत हाईडल से 18 एवं मैथन हाईडल से 18 कुल 4581 मेगावाट बिजली का उत्पादन शुक्रवार को किया जा रहा था।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More