झारखंड नवनिर्माण दल ने तीन सूत्री मांगों को लेकर निकाला न्याय मार्च

रांची: प्रदेश में पूर्ण रुप से शराब बंदी, बच्चियों व महिलाओं पर हो रहे अत्याचार सहित अन्य मुद्दों को लेकर मंगलवार को महिलाओं ने न्याय मार्च निकाला। मार्च मोरहाबादी, रेडियम रोड, कचहरी होते हुए राजभवन पहुंची। यह कार्यक्रम झारखंड नवनिर्माण दल द्वारा महेश्वर खेरवार एवं पुष्पा पन्ना के नेतृत्व में निकाला गया। इससे पूर्व तयशुदा कार्यक्रम के तहत तीन सूत्री मांगों के समर्थन में महिलाएं सैंकड़ो की संख्या में दस बजे से ही मोरहाबादी पहुंचने लगी थी। इस दौरान महिलाएं हाथों में बैनर-पोस्टर लिए मार्च में शामिल हुई। मार्च जैसे ही राजभवन के समीप पहुंचा, शराब बंदी सहित अन्य मांगों के समर्थन में महिलाओं ने नरेबाजी की। वही दल का प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद मार्च सभा में तब्दील हो गई और महिलाएं वही सड़क पर बैठ गयी।
सभा को संबोधित करते हुए महेश्वर खेरवार, पुष्पा पन्ना एवं विजय सिंह ने कहा कि बिहार के तर्ज पर झारखंड में भी पूर्ण रुप से शराब बंदी होनी चाहिए। शराब के सेवन की वजह से की परिवार बर्बाद हो रहे है। साथ ही हिंसक घटनाएं भी बढ़ रही है। शराब बंदी को लेकर सरकार पहल नहीं करेगी, तो आंदोलन को तेज किया जायेगा। उन्होंने सरकार द्वारा शराब बेचने के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने बेरोजगारी, पलायन, महिला उत्पीड़न सहित अन्य मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया।
सभा को संबोधित करते हुए पुष्पा पन्ना एवं विनिता टोप्पो ने कहा कि प्रदेश की महिलाओं की स्थिति में अधिक बदलाव नहीं आया है। उन्होंने सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि महिलाओं के मुद्दों पर अधिक काम करने की आवश्कता है। ताकि महिलाएं सुरक्षित हो सके। मौके पर कमेश्वर तिवारी, प्रकाश उरांव,आदित्य सिंह, शिव प्रसाद साहू, एस अंसारी, बसंत बड़ाईक, मो एजाज, कुंती देवी, पुनम उरांव, रुकमनी कुमारी, रेहाना खातून, जुनेदा खातून, प्रविना बीबी, संध्या भगत सहित अन्य उपस्थित थे।


