Deoghar News: श्रावणी मेला के 14वें दिन अहले सुबह 4:07 बजे खुला बाबा मंदिर का पट

देवघर: राजकीय श्रावणी मेला, 2026 के 14वें दिन आज अहले सुबह बाबा वैद्यनाथ मंदिर में जलार्पण के लिए आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। प्रातः ठीक 04:07 बजे जैसे ही मंदिर के गर्भगृह का पट खुला, वैसे ही कांवरियों और शिवभक्तों द्वारा सुलभ व कतारबद्ध जलार्पण का सिलसिला प्रारंभ हो गया।
‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ से गूंजा मेला क्षेत्रपट खुलने के साथ ही पूरा मेला क्षेत्र और रूट लाइन ‘बोल बम’ तथा ‘हर-हर महादेव’ के गूंज से पूरी तरह गुंजायमान हो उठा। सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल लेकर बाबा धाम पहुंचे हजारों कांवरिया पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ बाबा का जयघोष करते हुए निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।
बीएड कॉलेज से ही कतारबद्ध हैं कांवरिया
मेला को लेकर की गई चाक-चौबंद व्यवस्था के तहत सभी कांवरिया पूरी तरह अनुशासित होकर कतारबद्ध तरीके से आगे बढ़ रहे हैं। अहले सुबह से ही कांवरियों की लंबी कतार बीएड कॉलेज से शुरू होकर कतारबद्ध तरीके से रूट लाइन के माध्यम से बाबा मंदिर की ओर बढ़ रही है। प्रशासन की ओर से रूट लाइन में सुरक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य और स्वच्छता की पुख्ता व्यवस्था की गई है, ताकि कांवरियों को जलार्पण करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।


