Dhanbad News: सीआईएसएफ जवानों ने बाघमारा में बाइक से निकाली भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा
-1024x614.jpeg)
बाघमारा: बीसीसीएल के बरोरा एवं ब्लॉक दो क्षेत्र के सीआइएसएफ टीम ने इंस्पेक्टर तलकेशबर ओझा के नेतृत्व में बुधवार को बाइक से तिरंगा यात्रा निकाली। भीमकनाली स्थित कैंप से यात्रा शुरू की। बाघमारा होते हुए यात्रा डुमरा स्थित दोनों एरिया के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे. इसके बाद हरिना चौक होते हुए वापस कैंप पहुंचे। यात्रा में 70 बल सदस्य ने भाग लिया।

