Dhanbad News: अवैध खनन के खिलाफ सीआईएसएफ और बीसीसीएल का बड़ा संयुक्त अभियान, मुहाने बंद

बाघमारा: बीसीसीएल प्रबंधन एवं स्थानीय प्रशासन के समन्वय से विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में अवैध खनन, अवैध कोयला भंडारण, कोयला चोरी और अवैध परिवहन के विरुद्ध सघन अभियान चलाना।
प्रमुख कार्रवाई एवं उपलब्धियां
1. अवैध खनन एवं अवैध मुहानों के विरुद्ध कार्रवाई
एरिया-04 (कतरास): अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु 02 अवैध मुहानों की भराई की गई तथा एक अन्य मुहान की भराई का कार्य भी कराया गया (अधिक गहराई के कारण कार्य पूर्ण नहीं हो सका)।
एरिया-11 (भौरा): मुंगेरिया खटाल के समीप 01 अवैध मुहाने की भराई बीसीसीएल के लॉजिस्टिक सहयोग से पूर्ण कराई गई।
एरिया-12 (पलासिया, कल्याणचक, जामदेही एवं कैथरेडीह): खुले अवैध मुहानों/रैट होल की पहचान कर ड्रोन सर्वेलांस के माध्यम से निगरानी की गई तथा आवश्यकतानुसार भराई की कार्रवाई की गई।
कुल मिलाकर विभिन्न संवेदनशील स्थलों पर 14 स्थानों पर छापेमारी एवं सघन तलाशी अभियान संचालित किए गए तथा 03 अवैध मुहानों की सफलतापूर्वक भराई की गई।
2. ड्रोन सर्वेलांस एवं एरिया डोमिनेशन
अवैध खनन एवं कोयला चोरी की दृष्टि से संवेदनशील हॉटस्पॉट्स्, एस्केप रूट्स, कोल डंप एवं अन्य चिन्हित क्षेत्रों में नियमित ड्रोन सर्वेलांस किया गया।
एरिया-02 (महदा): महदा वाशरी, हठुडीह, DAV स्कूल एवं मुरलीडीह क्षेत्रों में ड्रोन सर्वेलांस किया गया, जहां कोई संदिग्ध गतिविधि या अवैध कोयला भंडारण नहीं पाया गया।
एरिया-04 (कतरास): सिजुुआ साइडिंग/CHP में 55 बल सदस्यों की भागीदारी से मोबिलाइजेशन ड्रिल आयोजित की गई तथा हॉटस्पॉट एवं एस्केप रूट्स का ड्रोन सर्वेलांस किया गया।
एरिया-05A (निचितपुर): TMC वर्कशॉप, कोल डंप एवं ओल्ड पहाड़ी पैच में मोबिलाइजेशन ड्रिल एवं एरिया डोमिनेशन किया गया।
एरिया-07 (पुटकी): B-पैच, F-पैच, न्यू कोल डंप एवं खैरा माइंस में ड्रोन सर्वेलांस किया गया और सभी क्षेत्र सामान्य पाए गए।
एरिया-12 (जामदेही): जमीन धंसने की सूचना पर बीसीसीएल प्रबंधन को अवगत कराया गया तथा प्रभावित क्षेत्रों की ड्रोन के माध्यम से निगरानी की गई।
3. विशेष वाहन जांच एवं M-Parivahan सत्यापन अभियान

