Pakur News: बिरकिट्टी गाँव में स्नान घाट निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग का आरोप

पाकुड़: महेशपुर प्रखंड के अंतर्गत बिरकिट्टी पंचायत के बिरकिट्टी गांव में लिलटू शेख के घर के सामने स्नान घाट निर्माण कार्य में घोर अनिमियता बरती गई है। इसकी योजना संख्या 128161778- 28/25-26 है l जिसकी प्रकल्लन राशि 249700 है बताते चलें कि स्नान घाट निर्माण कार्य में डस्ट एवं मोटा बालू का उपयोग किया गया। स्थानीय ग्रामीण का कहना है कि स्नान घाट कार्य के समय ठेकेदार के द्वारा इतना घटिया कार्य किया गया है। स्नान घाट के साइड में मिट्टी भी नहीं भरा है सिर्फ योजना के नाम पर खाना पूर्ति की गई है। मजे की बात तो यह है की कार्य के समय बालू इतना घटिया इस्तेमाल किया गया है साथ में डस्ट का भी उपयोग किया गया है।
आखिर किसको मिली भगत से इस तरफ घटिया कार्य किया गया है। क्योंकि स्नान घाट में अगर यदि इस तरह का कार्य किया जाएगा तो कभी भी लोगों के साथ बड़ा हादसा हो सकता है और इसका जिम्मेदार आखिर कौन होगा देखने वाली बात अब यह है की विभाग इस योजना के ऊपर किस तरह का रुख अपनाती है। एक तरफ जहां बिचौलिया अपना मनमानी कर रही है। वहीं दूसरी और विभाग भी मौन धारण किए बैठे हुए हैं। अतः विभाग से अपील है कि इस तरह की योजना में योजना की जांच की जाए और दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।


