Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय की 62 सदस्यीय टीम पहुंची रांची आदिवासी महोत्सव

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग का 62 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रांची के मोराबादी मैदान में आयोजित दो-दिवसीय 'झारखंड आदिवासी महोत्सव' में शामिल हुआ। डॉ. सुनील कुमार दुबे और डॉ. राज कुमार चौबे के नेतृत्व में गए विद्यार्थियों ने आदिवासी कला, लोकनृत्य और संस्कृति को करीब से अनुभव किया।

हजारीबाग: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को विनोबा भावे विश्वविद्यालय का एक प्रतिनिधि मंडल रांची में आयोजित दो-दिवसीय झारखंड आदिवासी महोत्सव में भाग लिया। ज्ञात हो कि झारखंड आदिवासी महोत्सव राज्य की आदिवासी पहचान, संस्कृति और सदियों पुरानी परंपराओं को एक मंच पर प्रस्तुत करने वाला महत्वपूर्ण आयोजन है। रविवार अपराह्न 1:30 बजे आयोजन का उद्घाटन समारोह रांची के मोराबादी मैदान में आयोजित किया गया। समापन सोमवार को निर्धारित है।

62 सदस्यीय दल का नेतृत्व करते हुए विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ सुनील कुमार दुबे एवं योग केंद्र के निदेशक डॉ. राज कुमार चौबे ने बताया कि इस महोत्सव का अलग ही महत्व है।

दोनों शिक्षकों ने जानकारी दी कि महोत्सव में मांदर और नगाड़े की थाप में आदिवासी लोकनृत्य, लोकगीत, वृत्त चित्र तथा फिल्म महोत्सव, पारंपरिक कला, हस्तशिल्प, वेशभूषा, पारंपरिक खान-पान, रीति-रिवाज, आदिवासी साहित्य और पुस्तक मेला तथा जीवनशैली की झलक देखने को मिली। झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को करीब से जानने और महोत्सव का हिस्सा बनने से विद्यार्थी अत्यंत गौरवान्वित अनुभव कर रहे हैं। 

टीम में विश्वविद्यालय विभागों से जुड़े विद्यार्थियों के साथ BJMC Department, मार्खम कॉलेज   तथा संत कोलंबा महाविद्याल के छात्र-छात्राएं भी शामिल हैं। यह आयोजन विद्यार्थियों को झारखंड की जड़ों और आदिवासी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर प्रदान कर रहा है। अलग-अलग कॉलेजों के विद्यार्थियों की भागीदारी इस यात्रा को और खास बना रही है।

रांची पहुंची टीम के सदस्यों में महोत्सव को लेकर काफी उत्साह देखा गया। विद्यार्थियों ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि  झारखंड की संस्कृति केवल यहां की पहचान नहीं, बल्कि राज्य की गौरवशाली विरासत है। इसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना भी जरूरी है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सौरभ, मुकेश कुमार सोनू, सर्वजीत, दयानंद, राधासागर महथा, बादल, राहुल, गुलशन, काजल, साक्षी, दीपिका, मुस्कान,
अपराजिता आदि ने सक्रिय भागीदारी  निभाई।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More