Dhanbad News: सीआईएसएफ, बीसीसीएल और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप
-1024x614.jpeg)
बाघमारा के एरिया 12 स्थित बसंतीमाता के पलासिया जंगल में CISF, बीसीसीएल प्रबंधन और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 8 अवैध कोयला मुहानों को बंद करवा दिया। केंद्रीय गृह मंत्री के निर्देशों के बाद CISF डीआईजी राजीव मिश्रा के नेतृत्व में जारी इस अभियान से क्षेत्र के कोयला तस्करों में हड़कंप मच गया है।
बाघमारा: एरिया 12 बसंतीमाता के पलासिया के जंगल में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) बीसीसीएल प्रबंधन और पुलिस नेअवैध कोयला के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 8 अवैध मुहानों की भराई कराई आज संयुक्त कार्रवाई करते हुए कई अवैध मुहानों को पूरी तरह बंद किया गया। जानकारी के अनुसार, जिले में अवैध कोयला कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में मिली सूचना के आधार पर CISF ने कार्रवाई करते हुए कई मुहानों को बंद करवाया।
बताया जा रहा है कि हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोयला चोरी और अवैध खनन पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद CISF के डीआईजी राजीव मिश्रा के नेतृत्व में जिलेभर में निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसका असर अब लगातार दिखाई देने लगा है और कोयला तस्करों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।


