2018 तक देवघर जिले को शौचमुक्त बनाना है: उपायुक्त

देवघर: उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में शौचालय निर्माण, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना एंव जिला समन्वय समिति की साप्ताहिक समीक्षा बैठक समाहरनालय में आयोजित की गई। इस दौरान आगामी मार्च, 2018 तक देवघर जिले को पूर्णरूपेन बाह्य शौचमुक्त करने हेतु विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए जानकारी ली गई, कि सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी व जिला समन्वयक द्वारा इस दिशा में किन रणनीतियों के तहत् कार्य किया जा रहा है। ताकि ससमय देवघर जिला को बाह्य शौचमुक्त किया जा सके। इसके अलावे उपायुक्त द्वारा संबंधित विभाग को निदेशित किया गया कि जिले में जितने भी शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है, उसे शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण कर इनकी संख्या में वृद्धि की जाय, ताकि एक भी न छूटे जहाँ कि शौचालय उपलब्ध न हो। वहीं निदेशित किया गया कि स्लीप बैक से संबंधित सूची पर कार्य करते हुए आॅनलाईन पोर्टल पर उसका आई0एम0आई0एस0 कराया जाय।
साथ ही उपायुक्त ने कहा गया कि यदि प्रतिदिन लगभग 500 शौचालयों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित कर कार्य किया जाय तो ससमय लक्ष्य के विरूद्ध उद्देश्य की प्राप्ति की जा सकती है। जिसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है। उनके द्वारा वहाँ उपस्थित सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि वे अपने-अपने प्रखण्ड में लक्ष्य के अनुरूप पंचायतों का चयन कर ओ0डी0एफ0 कराने का कार्य करें। साथ हीं उपायुक्त द्वारा जानकारी ली गई कि स्लीप बैक से संबंधित उपलब्ध करायी गई सूची का सर्वे करा कर कितने शौचालयों का निर्माण मनरेगा के माध्यम से कराया जा रहा है एवं कितने की सूची को फंक्शनल कराने हेतु स्वच्छ भारत मिशन को लौटाई गई है।
पंचायत स्तर पर कार्य करते हुए सभी प्रखण्डों को ओ0डी0एफ0 करने के संबंध में उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि जहाँ सारठ प्रखण्ड अन्तर्गत दोंदिया, रक्ति, कुशमाहा, बनवरिया व बैजुकुरा पंचायत एवं देवघर प्रखण्ड के खसपेका व बसबरिया, मधुपुर प्रखण्ड के बड़ा नारायणपुर व दर्वे पंचायत को आगामी 15 दिसम्बर, 2017 तक एवं पालाजोरी प्रखण्ड के पहरूडीह और काँकी पंचायत को आगामी 20 दिसम्बर, 2017 तक ओ0डी0एफ0 किया जाना है। वहीं मोहनपुर प्रखण्ड अन्तर्गत जमुनिया, पोस्तवारी, नारा, मोरने पंचायत एवं करौं प्रखण्ड के डिन्डाकोली, करौं, टेकरा, बारा पंचायत एवं देवघर प्रखण्ड के गिधनी, केनमनकाठी, धरवाडीह, मानिकपुर, टाभाघाट, मधुपुर प्रखण्ड के सुग्गापहाड़ी, पसिया, सिकटिया, बुढ़ैयी, जमनी, सारठ प्रखण्ड के बगडबरा, जमुआसोल, आराजोरी, डिन्डकोली, सदरिया, सारठ, पालोजोरी प्रखण्ड के खागा, पालोजारी एवं पूरे सारवां प्रखण्ड को आगामी 31 दिसम्बर, 2017 तक एवं पालोजोरी प्रखण्ड के पथरगड़ीया, कसरायडीह, बिराजपुर, महुआडाबर को आगामी 31 जनवरी, 2018 तक व सारठ के नावादा पंचायत को आगामी 15 फरवरी, 2018 तक ओ0डी0एफ0 किया जाना है। मौके पर उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त, जिला परियोजना पदाधिकारी, कार्यपालक अभियन्ता पेयजल एवं स्वच्छता, देवघर एवं मधुपुर, जिला समन्वयक आदि उपस्थित थे।




