एसडीपीओ से मिले कोल डीओ होल्डर

बोकारो थर्मल: सीसीएल कथारा एरिया के स्वांग एवं गोविंदपुर परियोजना में चलने वाले लोकल सेलों से कोयला का उठाव करने वाले कोल डीओ हाॅल्डरों का एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को बेरमो एसडीपीओ सुभाष चंद्र जाट से मिले। लोकल सेल के कोल डीओ होल्डरों ने बेरमो एसडीपीओ को एम लिखित आवेदन देकर कोयला का उठाव करवाने की मांग की। एसडीपीओ को दिये गये आवेदन में डीओ होल्डरों ने लिखा है वे लोग सीसीएल के ई आॅक्सन का कोयला 45 सौ रुपया प्रति टन की दर से खरीद कर बिक्री का काम करते हैं। नवंबर माह का कोयला वे लोग 2 दिसंबर को गोमिया थाना के स्वांग कोलियरी के कांटा घर से कांटा करवाकर बोकारो थर्मल थाना अंतर्गत गोविंदपुर फेज दो स्थित लोडिंग प्वाइंट पर ट्रकोें को लोड करवाने पहुंचे। लोडिंग प्वाइंट पर मौजूद कुछ शरारती तत्व के लोगों ने ट्रकों में यह कहकर कोयला लोड करने नहीं दिया कि तुमलोग सीसीएल से ज्यादा दर पर बीडिंग कर कोयला का उठाव करते हो इसलिए कोयला का उठाव करने नहीं दिया जाएगा और ट्रकों को वहां से भगा दिया.इसकी सूचना उनलोगों ने सीसीएल प्रबंधन को दी.सीसीएल प्रबंधन ने मामले की सूचना बोकारो थर्मल थाना को दी। प्रतिनिधि मंडल में शामिल डीओ होल्डरों का कहना था कि विगत दस दिनों से कोयला का उठाव वैसे लोगों के द्वारा करने नहीं दिया जा रहा है। डीओ होल्डरों की समस्या को सुनकर एसडीपीओ ने उन्हें कोयला उठाव को लेकर आश्वस्त करते हुए इससे संबंधित कार्रवाई करने का निर्देश बोकारो थर्मल थानेदार सह इंस्पेक्टर को दिया।



