Ranchi News: सीआईटी में निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर आयोजित, विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने कराया परीक्षण

रांची स्थित कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (सीआईटी) में बुधवार को निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सीआईटी और अब्दुल रज्जाक मेमोरियल हॉस्पिटल की इकाई आराम आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।
रांची: कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (सीआईटी) में बुधवार को निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संस्थान के दर्जनों विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों ने अपनी आँखों की जाँच कराई।
यह शिविर कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और अब्दुल रज्जाक मेमोरियल हॉस्पिटल की इकाई आराम आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। शिविर में चिकित्सकों द्वारा मोतियाबिंद, रेटिना, प्टेरिजियम (Pterygium) सहित विभिन्न नेत्र रोगों की जाँच की गई।
इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य डॉ. एल. रंगनाथन, प्रो. दीपक वर्मा तथा अस्पताल के नेत्र चिकित्सक डॉ. रेहनामा फिरदौस, डॉ. कमरान रजा, डॉ. जावेद अहमद सहित अन्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।


