मानो तो देव, वरना पत्थर…

सरकार चाहे तो यह पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करें

ज्योति चौहान

रांची। जी हां मानो तो देव, वरना पत्थर ये कहावत हम और आप कई बार सुनते और बोलते है। क्योंकि धर्म में आस्था रखने वालों के लिए पत्थर में भी भगवान और सजदे में भी खुदा होते है।हम आज जो आपके सामने तस्वीरें पेश कर रहे है, यह तस्वीरें आस्था से ही जुड़ी है। यह तस्वीरें राजधानी रांची से लगभग 35 किमी दूर अनगड़ा प्रखंड के चंद्राटोली के बोर टुंगरी नारायण सोसो गांव की है। जो कि अनगड़ा- जोन्हा मुख्य मार्ग से लगभग पांच किमी अंदर घुस कर बसा एक छोटा सा जंगली गांव है। इन दिनों बोर टुंगरी इलाके में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। इसका मुख्य कारण यह है कि इस टुंगरी (पहाड़ी) में धर्म में आस्था रखने वालों के अनुसार शिवलिंग प्रकट हुआ है और इस छोटे से शिवलिंग के अगल बगल पेड़ो में विभिन्न तरह के सांप-देवताओं का बसेरा है। जिसे पूजा पाठ के दौरान पेड़ो पर सांपों को देखा जा सकते है। मानने वालों का ये भी मानना है कि सांप देवता सभी को दर्शन नहीं देते, जो भग्यशाली होगे, उन्हें ही दर्शन प्राप्त होता है। इसके अलावा वहो के स्थानीय लोग और पुजारी का कहना है कि इस टुंगरी में 36 देवी देवताओं का वास है। जो कि ध्यान से देखने पर देवी देवताओं की आकृतियां इस टुंगरी (पहाड़ी) के विभिन्न  पत्थरोें पर नजर आती है। इसमें एक दिलचस्प और एक कष्टदायक वाली बात यह है कि इस जगह पर यदि आप कोई मनोकामना लेकर आए हो और पूजा पाठ करके पूजा किया हुआ नारियल को बिना फोड़े बरगद के पेड़ के सामने रख दें, तो मनोकामना पूरा होने के बाद नारियल अपने आप फूट जाता है। कष्टदायक यह है कि टुंगरी में जाने से पहले आपको जूता-चप्पल, चमड़ा के बने हुये कोई भी समान को नहीं ले जाना होगा। मतलब पूरी कंकड़ी पहाड़ी का दौरा नंगे पांव ही करना होगा।  …खैर सच जो भी हो, धर्म में आस्था रखने वालों के लिए यह एक धर्मिक स्थल है और विज्ञान से जुड़े लोगों के लिए  एक परिकल्पना मात्र है। जब हम वहां पहुंचे तो यह महसूस किया कि एक छोटा सा जंगली गांव जिसे दूर दराज के लोग नहीं जानते, लेकिन इस आस्था की वजह से लोग यहां पहुंच रहे है। इस जगह को जान भी रहे है। प्राकृतिक का गजब का सौंदर्य दृश्य है जंगल, पहाड़, नदियां सभी चीज है यहां मौजूद है। इस जगह को सरकार चाहे तो पर्यटक स्थल के रूप में विकसित कर सकती है। इससे 50 लोगों को रोजगार भी प्राप्त होगा।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More