Pakur News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

पाकुड़: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत महेशपुर प्रखंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान मतदाता सूची के शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन, समयबद्ध कार्य निष्पादन तथा निर्वाचन संबंधी दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने के लिए दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि बीएलओ लोकतांत्रिक व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन एवं पारदर्शी बनाए रखने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान बीएलओ ने पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य कर निर्वाचन आयोग के निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया।
इस अवसर पर सभी सम्मानित बीएलओ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा गया कि उनकी मेहनत से निर्वाचन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, विश्वसनीय और सशक्त बन रही है। साथ ही अन्य बीएलओ से भी इसी प्रकार जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की गई।


