Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा और एसपी नाथू सिंह मीणा ने किया गुरुजी वाटिका का उद्घाटन

बोकारो के चास नगर निगम क्षेत्र स्थित सोलागीडीह में पद्मभूषण स्व. शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर गुरुजी स्मृति वाटिका का लोकार्पण किया गया। डीसी अजय नाथ झा, एसपी नाथू सिंह मीणा और मेयर भोलू पासवान ने गुरुजी की अर्धकाय प्रतिमा का अनावरण कर इसे आमजनों और वृद्ध आश्रम के बुजुर्गों को समर्पित किया।
बोकारो: चास नगर निगम क्षेत्र के सोलागीडीह स्थित वैद्यनाथ जन सेवा वृद्ध आश्रम के समीप पद्मभूषण गुरुजी स्व. शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर विकसित गुरुजी स्मृति वाटिका का लोकार्पण कर इसे आमजनों एवं वृद्ध आश्रम के बुजुर्गों को समर्पित किया गया।इस अवसर पर उपायुक्त अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा, मेयर भोलू पासवान सहित अन्य अतिथियों ने गुरुजी की अर्धकाय प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने बुजुर्गों से गुरुजी स्मृति वाटिका का नियमित उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि यह स्थल प्रकृति के बीच सुकून, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सहभागिता का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि गुरुजी के जीवन के मूल्यों एवं जनसेवा के आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


