भ्रष्टाचार उन्मूलन संघ की बैठक

रांची। विभिन्न स्कूलों में शिक्षा विभाग के द्वारा कक्षा बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध कराएं जाने वाले पाठ्य पुस्तकों का अभी तक नहीं दिया है। इस विषय पर भ्रष्टाचार उन्मूलन संघ रविवार को विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ बैठक करने और उनकी समस्या सुनने साथ ही समाधान निकालने की कोशिश करेंगे। आपको बताते चले कि सत्र 2017-18 में शिक्षा विभाग के द्वारा विद्यार्थियों को नि:शुल्क पुस्तकें उपलब्ध करवायी जानी थी जो अब तक कुछ बच्चों को छोड़कर बाकी बच्चों को पुस्तक उपलब्ध नहीं करायी है। इसे लेकर भ्रष्टाचार उन्मूलन संघ के अधिकारियों ने कुछ विद्यालयों के प्राचार्यों से बात की तो पता चला कि शिक्षा विभाग द्वारा पुस्तक के पैसे स्कूल फंड मे भेजे जा चुके हैं। लेकिन सत्र समाप्ति के दो महीने पहले तक भी विद्यार्थियों  को न अब तक पुस्तक उपलब्ध करवायी गयी और न पुस्तकों के पैसे। इसी विषय पर जय प्रकाश नगर रोड नं.-02 स्थित एक्मी पब्लिक स्कूल बैठक का अवाहन किया है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More