Pakur News: झामुमो जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम सहित कई नेताओं ने स्व. प्रो. सुहासिनी बेसरा को किया नमन

महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी की धर्मपत्नी स्व. प्रो. सुहासिनी बेसरा की पुण्यतिथि पर पाकुड़िया स्थित डिवाइन प्रोविडेंस मिशन स्कूल परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में झामुमो जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

पाकुड़: आज महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी जी की धर्मपत्नी स्वर्गीय प्रो. सुहासिनी बेसरा की पुण्यतिथि के अवसर पर पाकुड़िया स्थित डिवाइन प्रोविडेंस मिशन स्कूल परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में झामुमो जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं समाज के प्रति योगदान को स्मरण किया। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने कहा कि स्व. प्रो. सुहासिनी बेसरा एक शिक्षाविद्, समाजसेवी एवं सरल व्यक्तित्व की धनी थीं। उन्होंने शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया, जिसे सदैव याद रखा जाएगा।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में झामुमो के वरीय जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली,वरीय  जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, जिला सचिव माईकिल मुर्मू,प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद, जिला संगठन सचिव अनारुद्दीन मियां, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रूहुल अमीन, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेम्ब्रम, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इशाहक अंसारी, प्रखंड सचिव जेम्स सुशील हेम्ब्रम, प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक, हबीबुर रहमान उर्फ पोल्टु,निरोज मड़ैया सहित बड़ी संख्या में झामुमो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Susmita Rani

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More