भाजपा संगठनात्मक शक्ति को बढ़ाने पर गंभीर

खोरीमहुआ(गिरिडीह): आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा अपनी संगठनात्मक शक्ति को बढ़ाने पर गंभीर नज़र आ रही है। इसी के तहत मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी डोरंडा मण्डल की दो ग्राम पंचायतों में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में धनवार विधानसभा विस्तारक अनिल कुमार राय मुख्य रूप से उपस्थित थे। आगामी चुनावों को लेकर बूथ स्तर पर भाजपा को मजबूत करने की विस्तृत चर्चा की गई। उत्तरी डोरंडा व दक्षिणी डोरंडा पंचायत के कार्यकर्ताओं ने इस दौरान अपने विचारों को रखा। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पंचायत के विधानसभा स्तरीय बूथ सेंटर और मतों के समीकरण पर अपने राय भी व्यक्त किया। मौके पर मुखिया अजय मिस्त्री, भाजपा महामन्त्री विवेक विकास, मनोज मोदी, प्रद्युमन वर्मा, जयदेव राय, सुशील मोदी, राजेश दास, राजू पाण्डेय, सचिन दास, प्रदीप राय,सुशील मोदी, संजीव राय, सतीश राम, अशोक वर्मा, कृष्णजीवन पांडेय सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More