दो समुदाय के बीच हिंसक झड़प, चार लोग घायल

खोरीमहुआ(गिरिडीह): तिसरी थाना के पलमरुआ में मुख्य सड़क से अंतिम संस्कार करने के लिये ले जाने के दौरान एक दलित के शव को ले जाने के क्रम में दुसरी बार एक अलग समुदाय के लोगो ने रोक दिया। दोनों समुदाय के बीच हिंसक झड़प और पत्थर बाजी भी हुई। घटना में चार लोग को चौटें भी आई है। दोनों समुदाय में तनाव होने की सूचना पर राजधनवार विधायक राजकुमार यादव, जिला अनुमंडल व तिसरी के अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच कर मामला को शांत कराया। बाद में लाश को उसी रास्ते से श्मशान घाट ले जाया गया। बता दे की सोमवार को पलमरुआ गांव के जोबर रविदास के पुत्र कुलदीप रविदास की मौत बिमारी के कारन अचानक हो गयी उसी के अंतिम संस्कार के लिये परिजनों ने दस बजे पलमरुआ गांव के मुख्य सड़क से किल्ली नदी शमशान घाट की ओर ट्रेक्टर से  जा रहे थे।

पलमरुआ के बीच गांव में दुसरे समुदाय के मो अजीम मियाँ के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में लोगों ने इन्हें रोक कर वापस लौटने का दबाब बनाया। लाश को वापस कर शंकर साहू के घर के पास खड़ा किया गया। इसी बीच कई लोग हथियार के साथ यहाँ आ धमके और शंकर साहू के घर में घुस कर गाली ग्लोज करते हुये मारपीट और पत्थर बाजी शुरू कर दी। मौके पर दोनों ओर से रोड़े चले, जिसमें साहू परिवार की गुड़िया देवी, पवन कुमार व शंकर साहू को चोट लगी। वही दूसरे पक्ष के मो रफीक को बाह में चोट लगी है।

घटना की जानकारी मिलने पर बीडीओ सुनील प्रकाश व तिसरी और लोकाय थाना के अमीद सिंह, अनुराग प्रसाद पुलिस बल के साथ पहुच कर मामला को शांत कराने की कोशिश की। लेकिन यहाँ दूसरे समुदाय के लोगो ने कहा की लाश को इधर से पार होने नहीं देंगे। चाहे वह क्यों न सरकारी सड़क हो। कभी भी लाश इधर से पास नहीं हुई है। इधर दुसरा पक्ष  लाश को इसी मार्ग से पास करने के लिये अड़े रहे।

इस मामला को सुलझाने के लिये अनुमंडल पदाधिकारी रविशंकर विधार्थी, विधायक राजकुमार यादव, डीएसपी प्रभात रंजन बरवार, बीडीओ सुनील ने दोनों समुदाय के बीच बैठक कर निर्णय लिया गया की लाश इसी रास्ते से गन्तब्य  तक जायेगी। इसके बाद स्थायी निष्कर्ष 12 दिसंबर को बैठक कर निकालने का फैसला लिया गया। इसके बाद अधिकारी और जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में शव को गांव से ट्रेकटर से पार कराया गया। मामले को सलटाने में लोकाय थाना के प्रभारी पंकज कश्यप, जिला से महिला पुलिस बल, सीआरपीएफ के जवान भारी संख्या में तत्परता से लगे रहे।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More