बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के अवसर पर स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए परिचय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के प्रभारी डॉ. विजय कुमार झा, सहायक कुलसचिव और विभिन्न विभागों के शिक्षकों ने विद्यार्थियों से संवाद किया।

रांची: बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के अवसर पर सभी स्नातकोत्तर एवं स्नातक विद्यार्थियों का परिचय संस्थान के प्रभारी डॉ. विजय कुमार झा, सहायक कुलसचिव एवं विभिन्न विभागों के शिक्षकों से कराया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों और निदेशक के बीच सीधा संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान आगामी शैक्षणिक सत्र में सहयोग, अनुशासन और आपसी समन्वय को लेकर चर्चा की गई।

लालपुर परिसर में नए विद्यार्थियों के आगमन से उत्साह का माहौल रहा। परिचय कार्यक्रम के बाद छात्र-छात्राओं के साथ जलपान कर उनके मन में कॉलेज और अनुशासन को लेकर बनी झिझक को कम करने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम में सहायक कुलसचिव नरेंद्र कुमार, स्नातकोत्तर विभागाध्यक्ष डॉ. अमृता प्रियम, डॉ. सोमनाथ मुखर्जी, स्नातक विभाग की डॉ. मिली दत्ता, डॉ. पार्थो सारथी विष्णु, डॉ. अनीश हैदर, डॉ. संजय कुमार, डॉ. अभय रंजन श्रीवास्तव, डॉ. मयंक, अनुपमा सहाय, डॉ. चिंतापल्ली, डॉ. प्रदीप मुंडा, डॉ. संदीप शाहदेव, डॉ. प्रशांत कुमार सिंह, डॉ. सोमित्रो श्री, अजय कुमार, राणा मिश्रा, डॉ. उमेश प्रसाद, डॉ. सिबा मित्रा, डॉ. श्रावणी सहित अन्य शिक्षक एवं पुराने छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। शिक्षकों और पुराने विद्यार्थियों ने नए छात्र-छात्राओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More