दुर्भावना से ग्रसित होकर की जा रही है लालू जी की सुरक्षा में कटौती : अन्नपूर्णा

रांची। झारखंड राजद की प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के सुरक्षा को कम करने का पुरजोर तरीके से विरोध किया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दुर्भावना से ग्रसित होकर लालू जी की सुरक्षा में कटौती की गयी है। यह सबी जानते हैं कि लालू प्रसाद यादव गरीबों, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों की आवाज हैं। सामाजिक समरसता को लड़ाई लगातार वह लड़ते आ रहे हैं। यह देखा जा रहा है कि जब से बिहार में जदयू और भाजपा गठबंधन की सर्कार बनी है, लालू प्रसाद और उनके परिवार की सुरक्षा व्यवस्था को जान-बुझकर कम किया जा रहा है। कहा कि लालू प्रसाद यादव राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं। एक राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। देश के रेल मंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इसके बाद भी छह महीने के भीतर दो बार उनकी सुरक्षा में कटौती करना सीधे तौर पर राजनीतिक लगती है। उन्होंने कहा कि देश में कई नेता हैं जिन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। लेकिन जो भाजपा और उसके गठबंधन सरकार के साथ हैं, उनकी सुरक्षा को कम नहीं किया जाता है। ऐसा लगता है कि भाजपा और जदयू अब व्यतिगत राजनीति पर उतर आयी है। राजद इसका विरोध कर्ता है और अगर जल्द लालू प्रसाद यादव को पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था नहीं दी गयी तो पार्टी आन्दोलन का रुख अख्तियार करेगा। यह जानकारी प्रदेश प्रवक्ता डा .मनोज कुमार ने दी ।
