गणना पत्र जमा करने के लिए सिर्फ 5 दिन शेष, समय पर फॉर्म न भरने पर कट सकता है नाम

साहिबगंज: साहिबगंज समेत झारखंड में चल रहे “विशेष गहन पुनरीक्षण – SIR 2026” के तहत मतदाता गणना पत्र जमा करने की अंतिम तिथि अब बेहद करीब है। भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार Enumeration Form जमा करने की आखिरी तारीख 29 जुलाई 2026 है। यानी मतदाताओं के पास अब सिर्फ 5 दिन का समय बचा है।
निर्वाचन आयोग ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे अपना गणना पत्र जल्द से जल्द भरकर जमा कर दें। समय पर फॉर्म जमा न करने पर 5 अगस्त 2026 को जारी होने वाली अंतिम मतदाता सूची में आपका नाम शामिल नहीं हो पाएगा, जिससे मतदान के अधिकार पर सीधा असर पड़ सकता है।
जिला प्रशासन ने कहा है कि गणना पत्र 29 जुलाई 2026 तक हर हाल में जमा करना अनिवार्य है। फॉर्म में सभी जानकारी सही और पूरी भरें ताकि भविष्य में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। यदि आप अभी तक फॉर्म जमा नहीं कर पाए हैं तो इसे तुरंत पूरा करें। विभाग ने कहा कि मतदाता तीन तरीकों से अपना गणना पत्र जमा कर सकते हैं। पहला अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क करके, दूसरा वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल करके और तीसरा Voters’ Service Portal voters.eci.gov.in या ECINET App के माध्यम से ऑनलाइन जमा करके।
निर्वाचन आयोग का नारा है “कोई पात्र भारतीय नागरिक छूटे न! कोई अपात्र व्यक्ति जुड़े न!” अधिक जानकारी के लिए CEO झारखंड का टोल फ्री नंबर 18003311950, वोटर हेल्पलाइन 1950 और आधिकारिक वेबसाइट ceo.jharkhand.gov.in पर संपर्क किया जा सकता है।




