Hazaribagh News: बी.एम. मेमोरियल स्कूल में राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम

बड़कागांव के बी.एम. मेमोरियल स्कूल में राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस धूमधाम से मनाया गया, जहाँ विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से देशभक्ति का संदेश दिया और तिरंगे के सम्मान का संकल्प लिया।

बड़कागांव: बी.एम. मेमोरियल स्कूल में राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में कार्यक्रम की अध्यक्षता उप निदेशक दिनकर कुशवाहा व संचालन शिक्षक अभिषेक कश्यप ने किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रध्वज के सम्मान के साथ की गई। इसके बाद विद्यालय के सामाजिक विज्ञान के शिक्षक ऋषभ अग्रवाल ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास, महत्व एवं सम्मान से जुड़े नियमों की जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा ने तिरंगे को भारत के राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया था, इसलिए यह दिन राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस के रूप में विशेष महत्व  है। मौके पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव की रक्षा करने तथा राष्ट्रीय ध्वज का सदैव सम्मान करने का संकल्प लिया।

विद्यालय के प्राचार्य कैलाश कुमार एवं उपप्राचार्य पूनम कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, शौर्य, त्याग और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए जिम्मेदार एवं आदर्श नागरिक बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर रहा और विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

मौके पर मुख्य रूप से उपनिदेशक दिनकर कुशवाहा, विद्यालय के शिक्षा अध्यक्ष रंजीत कुमार, प्राचार्य कैलाश कुमार, उप्राचार्य पूनम कुमारी, वरिष्ठ शिक्षक ब्रह्मदेव सिंह चौहान, ऋषभ अग्रवाल, महेंद्र विश्वकर्मा,आनंदिता दास, योगेंद्र कुमार, कृष्ण यादव, मुकेश दास,भानु राज, देवंती देवी, एरिका टोप्पो, सरिता बा अंजली सोनी, आनंद राज, नीलम बेदिया, सुभाष प्रसाद, शंकर महतो, विकास ठाकुर, अनिकेत कुमार, अफसाना परवीन, सोनू कुमार, कुलदीप रंजन, राजेश कुमार रवि, अभिषेक कश्यप, सावित्री टुडू, रेखा कुमारी, गंगा भारती सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More