पोषणसखी चयन प्रक्रिया मे घोर अनियमितता उजागर
समाज कल्याण विभाग के प्रत्येक कार्य मे चल रहा है पैसे का खेल
चतरा/(प्रतापपुर): प्रतापपुर प्रखंड के रामपुर पंचायत निवासी गीता कुमारी पति संजय रजक ग्राम कसमार ने समाज कल्याण विभाग पर गम्भीर आरोप लगाते हुये कहा कि समाज कल्याण मे कार्यरत सुशील कुमार ने बार-बार मुझे ठगने का काम किया है और उन्होने गलत तरीके से ग्राम कसमार मे पोषण सखी का चयन करवाया । तीन जुलाई 2016 को हुये जन-संवाद मे चतरा उपायुक्त संदीप सिंह ने निर्देश दिया था कि चयनित सभी पोषण सखी का नाम सार्वजनिक किया जाय । इस संबंध मे मुझे रेकड रजिस्टर भी दिखाया गया जिसमे मेरा नाम अंकित था । बाद मे हमारे नाम को हटा कर सविता देवी पति प्रदीप पासवान का नाम कर दिया गया जो सरा सर गलत है । जब्कि उनका निवास स्थान चतरा धंगरटोली है,जो लाभुक क्षेत्र से 45 किलोमीटर दूर है । मेरे पास कागजी सबूत तो कूछ नही है,किंतु सुशील जी से हुई बातो का ऑडियो मेरे पास है । जिसमे ये स्पष्ट तौर पे कहा जा रहा है कि मैने आपको रेकड दिखा दिया उसमे नाम आपने अपना देख लिया तो दूसरा का कैसे होगा ? अब सवाल यही है कि दूसरा का चयन कैसे हो गया,जब्कि मैने अपनी आँखो से देखा था चयन प्रक्रिया के बाद कार्यालय सूची मे और रजिस्टर मे मेरा नाम था तो नाम कैसे बदल गया यह जाँच का विषय है ? पूरे पोषणसखी प्रक्रिया मे पैसे का खूब खेल चला है । यही वजह है,कि पुरे जिले मे हुये पोषण सखी चयन मामले मे बरती गई धांधली को छुपाने के लिये समाज कल्याण के कार्यालय को आग के हवाले कर दिया गया।


