Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में “स्वयं की समझ” पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

कोडरमा स्थित ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आईक्यूएसी के तत्वावधान में 'स्वयं की समझ' विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। पहले दिन सकारात्मकता, आत्म-सम्मान और भावनात्मक एकीकरण पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किया गया।

कोडरमा: ग्रिजली कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यशाला के प्रथम दिन “सकारात्मकता, आत्म-सम्मान और भावनात्मक एकीकरण का विकास” विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ शैक्षणिक समन्वयक सौरभ शर्मा ने रिसोर्स पर्सन, उपस्थित सभी सदस्यों एवं प्रशिक्षुओं का स्वागत कर किया। तत्पश्चात सहायक प्राध्यापिका बिनीता कुमारी ने कार्यक्रम के रिसोर्स पर्सन डॉ. सुरेश कुमार मुरुगेशन, विभागाध्यक्ष, स्नातकोत्तर विभाग (मानवशास्त्र विज्ञान), अमेरिकन कॉलेज, मदुरै (चेन्नई), का परिचय कराया।

रिसोर्स पर्सन डॉ. सुरेश कुमार मुरुगेशन ने अपने संबोधन में विषय पर विस्तृत जानकारी साझा की तथा प्रशिक्षुओं को सफल जीवन के लिए सकारात्मक सोच और आत्मसम्मान के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार तिवारी ने कहा कि यह कार्यशाला व्यक्तित्व निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह आत्म-जागरूकता, आत्मविश्वास, भावनात्मक संतुलन तथा सकारात्मक जीवन-दृष्टि विकसित करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगी और जीवन में सार्थक परिवर्तन ला सकती है।

कार्यशाला के उपरांत प्रश्नोत्तरी सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें विषय से संबंधित विभिन्न प्रश्नों के उत्तर सरल एवं सटीक शब्दों में दिए गए।

कार्यक्रम में बी.एड. सत्र 2024-26 के प्रशिक्षु अन्ना श्री, नंदिनी, दीपा नाथ, ओशो अंशुमन, जुली कुमारी, कुणाल कुमार सहित अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इसके अलावा महाविद्यालय के डी.एल.एड. विभागाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, डी.एल.एड. समन्वयक खुशबू कुमारी सिन्हा, डॉ. रामकृष्ण प्रसाद, डॉ. इंद्र कुमार जायसवाल, संजीत कुमार, अनिल दास, सीताराम यादव, चुन्नु कुमार तथा सभी शिक्षकेतर कर्मचारी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षु दीप्ति कुमारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन आईक्यूएसी समन्वयक मनीष कुमार सिन्हा ने किया।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More