शाहिद व आसिफ बने महानगर कांग्रेस अल्पसंख्यक के महासचिव

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शकील अख्तर अंसारी के अनुमोदन के उपरांत महानगर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन अख्तर अली ने मोहम्मद शाहिद सोनू, कांके रोड एवं आसिफ जियाउल, हिंदपीढ़ी निवासी को महानगर कमेटी का महासचिव मनोनीत किया है। कांग्रेस पार्टी ने दोनों की ईमानदारी निष्ठा एवं पार्टी के प्रति समर्पित भावना को देखते हुए निर्देश दिया है। जल्द ही अपने अपने क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सक्रिय बनायेंगे। जन समस्याओं को लेकर लोगों को समाधान करें। मोहम्मद शाहिद सोनू एवं आशिक जियाउल को पार्टी के महासचिव बनाए जाने पर आरिफ खान, फहीम खान, अजय केरकेट्टा, आसिफ अंसारी, मोहम्मद सरवर, इंतियाज आलम, नौशाद आलम, फिरोज आलम आदि नेताओं ने बधाई दी है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More