देवा रिक्शा वाला- गरीब रिक्शा वालों की परेशानियों पर आधारित फिल्म है…

रांची। राजधानी में कुसूम सिने विजन के बैनर तले बन रही नागपुरी फीचर फिल्म देवा रिक्शा वाला की शूटिंग गुरूवार को आईटीआई बस स्टैंड के समीप ग्राउंड में हुई। फिल्म के निदेशक संजय वर्मा व प्रोड्यूसर अजीत सिन्हा के निर्देशन में फिल्म का पहला गाना जोश जुनून हिम्मत से हर मंजिल पाउंँ मैं.. …ये हौसला का उड़ान…छू लू सारा आसमान…..की शूटिंग की गई। मालूम हो कि डायरेक्टर संजय वर्मा के निर्देशन में नागपुरी महुला फिल्म के बाद दूसरी नागपुरी फीचर फिल्म देवा रिक्शा वाला बन रही है। इसके पहले मुंबई में विरासत, एक चाबी पडोस में, सावधान इंडिया सहित कई धारावाहिक फिल्म का निर्देशन कर चुके है। इस मौके पर डायरेक्टर संजय व प्रोड्यूसर अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि यह फिल्म गरीब रिक्शा वालों की परेशानियों पर आधारित कहानी है। आये दिन गरीब पैंडल रिक्शा वालों की समस्या शहरों में बढ़ती जा रही है, साइकिल रिक्शा का प्रचलन शहर में बंद होने से उनकी रोजी-रोजगार में संकट आया है। यही सब परेशानियों प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिल्म में पांच रोचक गाने हैं, सभी गानों की शूटिंग रांची के मनोरम वादियों में ही की जाएगी। हुण्ड़रू फॉल, नामकुम, पहाड़ी मंदिर, रिंग रोड, हटिया प्रमुख लोकेशन होगा। अजित कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार ने फिल्म नीति बनाकर यहां की कला-संस्कृति को बढ़ावा देने का काम किया है। साथ ही स्थानीय भाषाओं के कलाकारोंं को एक मंच देने का भी
काम किया है।

फिल्म में इन कलाकारों का है अभिनय:

देवा रिक्शा वाला नागपुरी फिल्म में मशहूर नागपुरी अभिनेता अभिनव कुमार, अभिनेत्री वर्षा ऋतु, विलन में शशि भूषण, रमन गुप्ता, चन्दा कुमारी, जिमाउद्दीन का मुख्य रोल है। वहीं टेक्निशियन में सुमित सचदेवी, प्रोड्क्शन मैनेजर बलाल अंसारी, संगीत एवं गायककार सौरभ कुमार तथा कई स्थानीय कलाकारों को शामिल किया गया है, जबकि फिल्म के पीआरओ एवं फिल्म प्रामोशन के रूप में संजय पुजारी हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More