अतिक्रमित जमीन पर चला प्रशाशन का बुलडोजर

पावर सबस्टेशन का कार्य शुरू
रांची: कान्हाचट्टी प्रखण्ड के जमरी बक्सपुरा पंचायत के ढेबरो गांव के विवादित जमीन जिसका खाता नम्बर 15 प्लॉट नम्बर 137 एवं 2 जिसका रकवा लगभग 12 एकड़ था पर गांव के ही कुछ ग्रामीणों का अवैध कब्जा था। इसी जमीन पर कुछ ग्रामीण मुख्यमंत्री जनसंवाद किया था। जिसके बाद मजिस्ट्रेट अंचलाधिकारी सह बीडीओ शालिनी खलखो, इंस्पेक्टर बन्धन भगत एवं थाना प्रभारी के नेतृत्व में विवादित जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
बता दें की दो माह पूर्व भी अंचलाधिकारी शालिनी खलखो ने कब्जाधारियों को नोटिस कर जमीन खाली करने का निर्देश दे चुकी थी। बावजूद कुछ ग्रामीण जमीन को अवैध कब्जा कर रखी थी।जिस पर शनिवार को अतिक्रमण किये गए जमीन को मुक्त कराया गया। जमीन मुक्त कराने के लिए महिला पुलिस को भी मंगाना पड़ा।
मुख्यमंत्री ने किया था पावर सब स्टेशन का शिलान्यास : एक सितम्बर को मुख्यमंत्री ने प्रखण्ड के दौरे के क्रम में शिलान्यास भी किया था। परन्तु जमीन विवाद के कारण कार्य प्रारम्भ नही हो पा रहा था।
अतिक्रमण हटते ही सबस्टेशन का कार्य हुआ शुरू: ढेबरो गांव के विवाद भूमि पर से जैसे ही अतिक्रमण हटा वैसे ही टेक्नो इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड ने कार्य शुरू कर दिया। कार्य करा रहे विभाग के मैनेजर ने बताया की कार्य तिन माह के अंदर पूर्ण कर लिया जाएगा।
मौके पर उपप्रमुख सन्तोष वर्मा, एएसआई बिरेन्द्र कुमार तिवारी, मन्मसिह चैम्पिया, सीआरपीएफ और जिला बल जवान के साथ सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।


