NEET UG 2026: आकाश इंस्टीट्यूट गिरिडीह की छात्रा आर्या पलक ने AIR 1373 हासिल कर बढ़ाया मान
_samridh_1200x720-1024x614.jpeg)
गिरिडीह: आकाश इंस्टीट्यूट, गिरिडीह की होनहार छात्रा आर्या पलक ने NEET UG परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 651 अंक प्राप्त किए हैं तथा ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1373 हासिल कर जिले एवं संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है।
आर्या पलक की इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया है कि निरंतर मेहनत, अनुशासित अध्ययन और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उनकी इस सफलता पर आकाश इंस्टीट्यूट, गिरिडीह के शिक्षकों एवं प्रबंधन ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि आकाश इंस्टीट्यूट हमेशा से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी फैकल्टी, नियमित टेस्ट एवं व्यक्तिगत मार्गदर्शन प्रदान करता रहा है, जिसके परिणामस्वरूप हर वर्ष विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
आर्या पलक की इस सफलता से गिरिडीह के विद्यार्थियों में भी मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने का नया उत्साह उत्पन्न हुआ है। आकाश इंस्टीट्यूट, गिरिडीह परिवार को विश्वास है कि आने वाले वर्षों में भी उसके विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर इसी प्रकार सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।
आकाश इंस्टीट्यूट, गिरिडीह परिवार की ओर से आर्या पलक को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएँ।


