स्वच्छता को लेकर पंचायत सचिवालय में बैठक

खोरीमहुआ(गिरिडीह): धनवार प्रखंड क्षेत्र के बोदगो पंचायत मे स्वच्छता को लेकर पंचायत सचिवालय में स्थानीय मुखिया सुमन कुमारी देव की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। वही संचालन पंचायत समिति सदस्य जागेश्वर यादव ने किया। इस बैठक में मुख्य रूप से स्वक्ष भारत मिशन के तहत पंचायत में चल रही योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए स्थानीय जल सहिया को विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही प्रधान मंत्री स्वच्छ भारत मिशन के तहत पंचायत में शौचालय उपयोग को लेकर ग्रमीणों को जागरुक करने की भी जानकारी दी गई ।इस दौरान मुखिया ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत बोदगो में सोचालय का निर्माण करना है साथ ही शौचालय निर्माण में किसी तरह की शिकायत न मिले साथ ही पारदर्शक ,गुणवत्ता पूर्ण हो इस पर विशेष ध्यान रखने को कहा। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि पंकज सिंह,प्रदीप पासवान, विवेक सिंह, रामविलास साव, दिनेश पासवान के साथ साथ बोदगो के कई वार्ड सदस्य मौजुद थे।

