मेदिनीनगर में बदहाल सड़कों की मरम्मत शुरू, जेएलकेएम नेता आशुतोष तिवारी ने डीसी की सराहना की

मेदिनीनगर शहर में बारिश के मौसम को देखते हुए जर्जर सड़कों की मरम्मत और गड्ढों को भरने का कार्य शुरू हो गया है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के प्रमंडलीय प्रवक्ता आशुतोष तिवारी ने उपायुक्त की त्वरित पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित का कदम बताया।

पलामू: मेदिनीनगर  पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर शहर में बारिश के मौसम को देखते हुए खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत और गड्ढों को भरने का कार्य शुरू हो गया है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के नव-मनोनीत प्रमंडलीय प्रवक्ता सह युवा समाजसेवी आशुतोष तिवारी ने इस कदम का स्वागत करते हुए उपायुक्त (DC) की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की जमकर सराहना की है। गुरुवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने कहा कि उपायुक्त के इस जनहितैषी प्रयास से आम जनता को बड़ी राहत मिली है।

प्रतिनिधिमंडल के ज्ञापन पर उपायुक्त ने लिया त्वरित संज्ञान

 जेएलकेएम प्रवक्ता आशुतोष तिवारी ने बताया कि शहर की मुख्य सड़कों की जर्जर स्थिति को लेकर पूर्व में उनके नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों से मुलाकात की थी। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपकर सड़कों की अविलंब मरम्मत कराने की मांग की थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने तत्काल संज्ञान लिया और धरातल पर कार्य शुरू कराया। आशुतोष तिवारी ने उपायुक्त को एक ऊर्जावान, संवेदनशील और कर्मठ अधिकारी बताते हुए कहा कि उनका यह कार्यकाल पलामू के विकास के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित होगा।नगर निगम प्रशासन पर बरसे तिवारी, ‘कुंभकर्ण’ की नींद से जागने की चेतावनी
एक तरफ जहां जिला प्रशासन की पहल की सराहना की गई, वहीं दूसरी तरफ आशुतोष तिवारी ने मेदिनीनगर नगर निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम प्रशासन कुंभकर्ण की भांति गहरी नींद में सोया हुआ है, जबकि शहर की आम जनता बुनियादी समस्याओं से त्राहि-त्राहि कर रही है।

शहर की इन  प्रमुख समस्याओं को लेकर घेरा

सड़कों और नालियों की दुर्दशा: शहर की नालियों में कचरा बजबजा रहा है और जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। अंधेरे में शहर: शहर के कई इलाकों में स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं।आवारा पशुओं का आतंक: सड़कों पर आवारा कुत्तों और लावारिस पशुओं के जमावड़े के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन इनके नियंत्रण की कोई व्यवस्था नहीं है।जाम की समस्या शहरी क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई है और लोगों को रोजाना भीषण जाम से जूझना पड़ रहा है।

मांगें पूरी न होने पर नगर निगम में तालाबंदी की दी चेतावनी

जेएलकेएम नेता ने दो टूक शब्दों में कहा कि शहर की इन गंभीर समस्याओं को लेकर वे चुप बैठने वाले नहीं हैं। इन सभी जनसमस्याओं के स्थायी समाधान के लिए शीघ्र ही महापौर (मेयर) और नगर आयुक्त को एक मांग पत्र सौंपा जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर निगम प्रशासन ने अपनी सुस्ती नहीं छोड़ी और धरातल पर काम शुरू नहीं किया, तो बाध्य होकर नगर निगम कार्यालय का घेराव कर वहां तालाबंदी की जाएगी।

लेखक के बारे में

By Susmita Rani

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More