Bokaro News: भटक रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को पुलिस ने परिजनों से सुरक्षित मिलाया
-1024x614.jpeg)
बोकारो के बालीडीह थाना अंतर्गत रेलवे कॉलोनी में भटक रहे 19 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक रिंकू गिरी को टाइगर मोबाइल की मदद से सुरक्षित थाने लाया गया। जेब से मिले फोन नंबर के आधार पर पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर युवक को उनके भाई के सुपुर्द कर दिया।
बोकारो: बालीडीह थाना अंतर्गत रेलवे कॉलोनी में 19 वर्षीय युवक को भटकते हुए टाइगर मोबाइल ने देखा तो युवक से पुछताछ करने पर अपना नाम पता नही बता पा रहा था, जिसे टाईगर मोबाईल के जवान के द्वारा बालीडीह थाना मे लाकर रखा गया। उसके पॉकेट से रखे गये कागज के टुकड़ा पर लिखे गये मोबाईल संख्या पर पुलिस ने सम्पर्क किया तो उनके द्वारा बताया गया कि मेरा छोटा भाई रिंकु गिरी है जो मानसिक रुप से विक्षिप्त है।
रिंकु गिरी को उचित निगरानी मे रखते हुए उसके भाई विजय गिरी को आकर ले जाने के लिए बालीडीह थाना ने अनुरोध किया। 11 जुलाई को विजय गिरी बालीडीह थाना आकर अपने भाई रिंकु गिरी को सही सलामत बालीडीह थाना से ले गया। बोकारो पुलिस की कार्यप्रणाली से रिंकु गिरी के परिवार वाले बहुत प्रभावित थे ओर पुलिस प्रशासन को सराहा।


