Pakur News: सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने किया उद्घाटन

पाकुड़: विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पाकुड़िया में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि संतुलित जनसंख्या, स्वस्थ परिवार और सशक्त समाज के निर्माण के लिए परिवार नियोजन एवं जनजागरूकता अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों ने परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, जनसंख्या नियंत्रण तथा बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी। लोगों से छोटे परिवार, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की गई।
इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मियों, एएनएम, सहिया साथियों एवं अन्य कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और जनजागरूकता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।


