Hazaribagh News: बड़कागांव के पंकरी बरवाडीह में खजूर पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, कई लोग घायल

हजारीबाग: केरेडारी जा रहा स्कॉर्पियो बड़कागांव प्रखंड स्थित पंकरी बरवाडीह भोक्ता स्थान के पास एक खजूर पेड़ से जा टकराया है। स्कार्पियो गाड़ी ने खजूर पेड़ से टकराने के कारण स्कॉर्पियो में सवार कई लोग घायल हो गए हैं। घटना में स्कॉर्पियो को भारी नुकसान हुआ है।जिसमें कई गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कागांव ले जाया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि घटना में तीन से चार लोग घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल ले जाया गया है। घटना में घायल लोग को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

