महेशपुर में भाजपा की जिला बैठक संपन्न, संगठन मजबूती और जनसंपर्क अभियान पर जोर

महेशपुर स्थित लक्ष्मी मार्केट के समीप भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय बैठक जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार करने और केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा की गई।
पाकुड़: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जिला स्तरीय बैठक सोमवार को महेशपुर स्थित लक्ष्मी मार्केट के समीप जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।


