बीआईटी मेसरा लालपुर में अंतरराष्ट्रीय कंप्यूटर साइंस सम्मेलन ‘ICETTACS 2026’ का भव्य आगाज

रांची: बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (BIT) मेसरा, लालपुर इकाई में इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन इमर्जिंग ट्रेंड्स एंड टेक्नोलॉजीज़ इन एप्लीकेशन्स ऑफ कंप्यूटर साइंस (ICETTACS 2026) का प्रथम दिवस गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। सम्मेलन का शुभारंभ जनरल चेयर डॉ. अभिजीत मुस्ताफी द्वारा उद्घाटन फीता काटकर एवं पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया, जो ज्ञान, नवाचार और शोध की नई शुरुआत का प्रतीक रहा।
उद्घाटन सत्र में सम्मेलन संयोजक डॉ. देवेश कुमार उपाध्याय, जनरल चेयर डॉ. अभिजीत मुस्ताफी तथा आयोजन अध्यक्ष डॉ. अमृता प्रियम ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। इस अवसर पर डॉ. शिवा सूर्य, डॉ. विजया, डॉ. पूनम, डॉ. प्रणव कुमार तथा सह-संयोजक डॉ. पार्थ सारथी बिष्णु एवं डॉ. नंदन बनर्जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
अमेरिका से चैतन्य भरत सोमिनेनी एवं उदय वीरा वेंकट ने ऑनलाइन मुख्य व्याख्यान दिए। दिनभर कृत्रिम बुद्धिमत्ता, स्वास्थ्य, कृषि एवं उभरती प्रौद्योगिकियों पर तकनीकी सत्र आयोजित हुए। सम्मेलन के सफल संचालन में आदित्य नंदा के नेतृत्व में कार्यरत छात्र स्वयंसेवक दल की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसने पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया।


