Koderma News: डीवीसी के 79 वें स्थापना दिवस पर डीवीसी केटीपीएस को दो प्रतिष्ठित पुरस्कार

कोडरमा: डीवीसी कोडरमा ताप विद्युत स्टेशन (केटीपीएस) ने वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए दो प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त कर अपनी उपलब्धियों में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है। केटीपीएस को निम्नलिखित श्रेणियों में विजेता घोषित किया गया।
सर्वश्रेष्ठ विद्युत उत्पादन स्टेशन पुरस्कार (Best Generating Station Award)
ग्रीन प्लांट ऑफ द ईयर पुरस्कार (Green Plant of the Year Award)
यह पुरस्कार 7 जुलाई 2026 को कोलकाता स्थित बिस्वा बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में आयोजित दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) के 79 वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान प्रदान किए गए।
पुरस्कार डीवीसी के अध्यक्ष गुरदीप सिंह द्वारा प्रदान किए गए। इस अवसर पर सदस्य (तकनीकी) स्वप्नेंदु कुमार पांडा, सदस्य (वित्त) मनीष कुमार, सदस्य सचिव सिद्धार्थ शंकर दास तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) सुदीप्त आचार्जी, आईटीएस गरिमामयी रूप से उपस्थित थे।
डीवीसी केटीपीएस की ओर से ये पुरस्कार मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) एवं परियोजना प्रधान (एचओपी) संजय कुमार ने प्राप्त किए। इस अवसर पर उनके साथ महाप्रबंधक (ओ एंड एम) अमन ज्योति तथा उप महाप्रबंधक (डीजीएम) राजेश कुमार शॉ भी उपस्थित थे।
यह उल्लेखनीय उपलब्धि डीवीसी केटीपीएस के सभी कर्मचारियों की अटूट प्रतिबद्धता, उत्कृष्ट परिचालन दक्षता, पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण तथा सामूहिक टीम भावना का प्रतिफल है। यह सम्मान न केवल डीवीसी केटीपीएस बल्कि सम्पूर्ण डीवीसी परिवार के लिए गर्व का विषय है। उत्कृष्ट विद्युत उत्पादन एवं सतत विकास के प्रति स्टेशन की प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ करता है।


