राजस्थानी रेत में मिला खजाना, जय प्रकाश पांडेय ने जताई खुशी
-1024x614.jpeg)
रांची: भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के नेता सह झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के संयोजक जय प्रकाश पांडेय ने राजस्थानी रेतो में खरबों का खजाना मिलने पर ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि जिस सेमीकंडक्टर के निर्माण के लिए हमें दूसरे देशों पर निर्भर रहना पड़ता था वह मिनरल्स भारत को राजस्थानी रेत में मिल चुका है, राजस्थान में डंपिंग द्वारा फेंके जा रहे रेत के मलवे में भारत को मजबूत करने वाले मिनरल्स कोबाल्ट, क्रोमियम, गैलीशियम का सामान्य स्तर से अधिक मिलना भारत के वैश्विक शक्ति के दौड़ में शामिल करने किए पर्याप्त है,क्यों कि गैलेसियम से ही आधुनिक सेमी कंडक्टर का निर्माण हो रहा है और इस मिनिरल्स के लिए हमें दूसरे देशों पर निर्भर रहना पड़ता था।
कोबाल्ट और क्रोमियम का उपयोग रक्षा उपकरणों के निर्माण में किया जाता है, यदि इन रेतीले रेत में हमें लिथियम और टंगस्टन जैसे मिनिरल्स धातु मिल जाता है तो हम पूरी दुनिया में विकास के दौड़ में सबसे आगे निकल जाएंगे, आज की दुनिया इन्हीं मिनरल्स के दौड़ में दौड़ रही है, वास्तव में देखा जाय तो राजस्थानी रेत के कचरे में मिलने वाला मिनरल्स भारत के रणनीतिक संसाधनों को पूरा करने में सक्षम होगी,अभी नए स्तर से खुदाई और खोज की जरूरत है ऐसा विश्वास हैं कि आने वाले समय में राजस्थान में मिलने वाले मिनिरल्स के बल पर भारत को विश्व गुरु बनने से कोई रोक नहीं सकता।


