Koderma News: रेलवे स्टेशन काली मंदिर परिसर में तीन दिवसीय डांडिया उत्सव का हुआ समापन

कोडरमा: रेलवे स्टेशन स्थित काली मंदिर परिसर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय डांडिया उत्सव का समापन उत्साह और भक्तिमय वातावरण में हुआ। 16 से 18 अक्टूबर तक आयोजित इस उत्सव में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। माता रानी के भजनों की धुन पर पारंपरिक अंदाज में डांडिया खेलते श्रद्धालुओं ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान आयोजित डांडिया प्रतियोगिता में सुनीता मगधिया ने प्रथम, नव्या कपसिमें ने द्वितीय और विशाखा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी कला, प्रतिभा और नृत्य कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व खुशी शर्मा ने किया, जबकि निर्णायक की भूमिका राजेश भदानी ने निभाई। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। सभी पुरस्कार लक्ष्मी भूषणालय के राजेंद्र वर्मा की ओर से प्रदान किए गए।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों के अलावा 11 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इनमें रुमा सोनकर, प्रीति गुप्ता, मोनिका कुमारी, महागौरी, ऋषिका कुमारी, नीतू कुमारी, मंजु देवी, अंशिका उपाध्याय, मंजु एकघरा और सुजाता कुमारी शामिल रहीं। आयोजकों ने प्रतिभागियों की सहभागिता और उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक परंपराओं को भी प्रोत्साहित करते हैं।

पुरस्कार वितरण समारोह में कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष दिनेश मिश्रा के साथ चंद्रशेखर जोशी, विक्की सोनकर, देवेंद्र सिंह, सुभाष प्रसाद, शंकर प्रसाद, हृदयनाथ मिश्रा, वीपी अस्थाना, इंद्रदेव वर्णवाल, विजय पांडेय, गुंजन सिंह, जितेंद्र सिंह, धनंजय उपाध्याय, शशिभूषण भारती, अंकित एकघरा, सचिन कपसिमें, लक्ष्मी वर्णवाल, ऋषभ सुरेलिया, विकास तिवारी और मुकुल पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित थे। सभी ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी और पुरस्कार देकर उनका उत्साह बढ़ाया।

नवरात्र में उमड़ रहे श्रद्धालु

स्टेशन काली मंदिर में नवरात्र के दौरान प्रतिदिन संध्या आरती में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होकर मां काली की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है। मां के जयकारों और भक्ति गीतों से मंदिर परिसर गूंज रहा है। डांडिया उत्सव ने श्रद्धालुओं को धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर दिया। पूरे आयोजन में भक्ति, उल्लास और सामूहिक सहभागिता का माहौल बना रहा।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More