Hazaribagh News: विश्व योग दिवस पर विभावि जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा सामुदायिक जागरण कार्यक्रम आयोजित 

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के जन्तु विज्ञान विभाग के छात्रों ने डॉ. के.के. गुप्ता के निर्देशन में तनाव मापने वाला 'INSA' ऐप विकसित किया है। योग दिवस के अवसर पर इस ऐप के माध्यम से हजारीबाग की शैव्या सोसायटी के 30 वरिष्ठ नागरिकों के तनाव स्तर की विधिक जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया गया।

हजारीबाग: योग दिवस के अवसर पर विनोबा भावे विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा सामुदायिक जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत हजारीबाग स्थित शैव्या सोसायटी में तनाव जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

वर्तमान परिवर्तित जीवनशैली में तनाव सभी आयुवर्गों के लिए एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। इसी उद्देश्य से स्नातकोत्तर जन्तु विज्ञान विभाग के छात्र अभिषेक, अनुपम एवं सतीश ने डॉ. के. के. गुप्ता के निर्देशन में INSA (इंसा) ऐप विकसित किया है।

इस ऐप एवं उपकरण की सहायता से तनाव स्तर का आकलन कर योग के माध्यम से तनाव मुक्ति के लिए उपयुक्त सुझाव प्रदान करता है। कार्यक्रम के दौरान शैव्या सोसायटी के 30 वरिष्ठ नागरिकों का तनाव स्तर मापा गया तथा उनके स्वास्थ्य एवं तनाव स्तर के अनुसार योग संबंधी परामर्श दिए गए।

जांच दल में अभिषेक, अनुपम, सतीश एवं डॉ. के. के. गुप्ता शामिल थे। कार्यक्रम के माध्यम से योग, तनाव प्रबंधन और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More