Bokaro News: सेक्टर-4 सिटी सेंटर में द आर्ट ऑफ लिविंग के नए योग केंद्र का शुभारंभ

बोकारो: सेक्टर-4 सिटी सेंटर हर्षवर्धन, प्लाजा स्थित द आर्ट ऑफ लिविंग के नए योग केंद्र का शुभारंभ उपायुक्त अजय नाथ झा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उक्त सेंटर पर योग, ध्यान, प्राणायाम की सुविधा आमलोगों के लिए उपलब्ध रहेंगी। सभी सुविधाएँ मुफ्त में प्रदान की जाएगी। समय सारणी प्रातः में 5 बजे से 8 बजे तक एवम संध्या काल में 5 बजे से 7 बजे तक।
उपायुक्त अजय नाथ झा ने इस अवसर पर योग केंद्र का अवलोकन किया तथा उपस्थित लोगों को नियमित योग और ध्यान को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि वर्तमान समय में भागदौड़ भरी जीवनशैली, तनाव और विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बीच योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है। योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन को भी शांत एवं एकाग्र बनाता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य समाज के निर्माण में ऐसे योग केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
उपायुक्त ने द आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा योग, ध्यान एवं मानव मूल्यों के प्रसार के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि योग संस्थाए लोगों को तनावमुक्त जीवन जीने तथा सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित करती है। इससे समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ने के साथ-साथ जीवन स्तर में भी सुधार होता है।
कार्यक्रम के दौरान योगाभ्यास एवं प्राणायाम का किये गए तथा योग के विभिन्न लाभों की जानकारी दी। उपस्थित लोगों को नियमित रूप से योग करने, संतुलित जीवनशैली अपनाने तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संकल्प भी दिलाया गया।


