Koderma News: सतगावां के झारखंड सेंट्रल पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस और नवरात्रि महोत्सव आयोजित

कोडरमा: झारखंड सेंट्रल पब्लिक स्कूल में नवरात्रि के उपलक्ष्य में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता सह नवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया गया। विद्यालय के निदेशक अभय कुमार ने मां दुर्गा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और माता के जयकारे के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन अभय कुमार ने किया।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के चयनकर्ता के रूप में सेवानिवृत्त शिक्षक राजेंद्र पांडे तथा भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ता अशोक कुमार शशि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में नर्सरी कक्षा से राघव कुमार, एलकेजी से आर्यन कुमार, यूकेजी से सान्वी कुमारी, कक्षा एक से पीयूष कुमार, कक्षा दो से शौर्य कुमार, कक्षा तीन से आशिका कुमारी, कक्षा चार से प्रिया रानी, कक्षा पांच से शिवम कुमार, कक्षा छह से अभिषेक कुमार तथा कक्षा सात से सूरज कुमार को विजेता घोषित किया गया।
इसके बाद नवरात्रि के अवसर पर सभी बच्चों के बीच खीर प्रसाद का वितरण किया गया तथा छोटी-छोटी बच्चियों को प्रसाद वितरण कर भोजन कराया गया। सभी बच्चों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अशोक कुमार शशि, राजेंद्र पांडे, संजय कुमार, विकास पांडे, भुवनेश्वर कुमार, नंदन प्रसाद, दीपक कुमार, ललन कुमार, मोहित कुमार, राजीव कुमार, अविनाश कुमार, शुभम कुमार, प्रतिमा सिंह, गोल्डन कुमार, प्रतिमा कुमारी, पूजा कुमारी, मणि भूषण कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन ललन विश्वकर्मा द्वारा किया गया।


