Bokaro News: जमीन विवाद से परेशान युवक हाई-वोल्टेज ड्रामे के बीच मोबाइल टॉवर पर चढ़ा
-1024x614.jpeg)
बेरमो: बुधवार की अहले सुबह करीब सात बजे जमीन विवाद से परेशान एक युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। टॉवर पर चढ़े युवक नावाडीह के बस्तेजिया निवासी तारकेश्वर महतो के इस कारनामे की सूचना से पूरा क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ टॉवर के समीप उमड़ पड़ी। सूचना पर नावाडीह मुखिया किरण देवी, विधायक प्रतिनिधि संदीप झारखंडी के अलावा स्वजन पहुंचे और युवक को हरसंभव उतारने का प्रयास किया।
किन्तु जब युवक टॉवर से उतरने को तैयार नहीं हुआ तो मामले की जानकारी नावाडीह पुलिस के अलावा नावाडीह बीडीओ व सीओ को दी गई। सूचना पर नावाडीह सीओ अभिषेक कुमार, बीडीओ प्रशांत कुमार हेम्ब्रम, नावाडीह थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी, अवर निरीक्षक मिथिलेश कुमार, विमल सिंह आदि पहुंचे और काफी प्रयास के बाद युवक को समझा बुझाकर लगभग 11 बजे टॉवर से नीचे उतारा। युवक के टॉवर से उतरते ही पुलिस युवक को थाना ले आई।
युवक ने पुलिस को बताया कि उसके पूर्वज के जमीन में हिस्सेदार हिस्सा नहीं दे रहे है। बहुत जगह गया किन्तु हर जगह निराश हाथ लगने के बाद वह यह कदम उठाया। जिसके बाद युवक के हिस्सेदारों को बुलाकर जमीन बंटवारा करने की सख्त निर्देश दिया गया। साथ ही कहा कि फैसला से संतुष्ट नहीं होने पर न्यायालय का सहारा लेने का काम करें। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि समस्या समाधान का यह पहल न्यायसंगत नहीं है। यह अपराध के श्रेणी में आता है।


