Giridih News: आर के महिला कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधारोपण
1-1024x614.jpeg)
गिरिडीह के आर. के. महिला कॉलेज में एनएसएस इकाई 1 एवं 2 के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. के. एन. शर्मा ने कॉलेज परिसर में पौधारोपण करते हुए उपस्थित छात्राओं व कर्मियों को वनों की उपयोगिता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
गिरिडीह: रविवार को आर के महिला कॉलेज परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।इस अवसर पर कॉलेज परिसर में पौधारोपण किया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज के एन एस एस इकाई 1 एवं 2 द्वारा आयोजित किया गया। उक्त अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर के एन शर्मा द्वारा पौधारोपण किया गया। उन्होंने इस अवसर पर वृक्ष लगाने और वनों के उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर प्राचार्य के अलावा डॉ दीपिका कुमारी, एन एस एस 2 के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ संजीव कुमार सिन्हा, चिंता देवी, प्रतिमा देवी, सुबोध, मोहन, लालदेव एवं कॉलेज की छात्राएं और शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।


