राज्यसभा चुनाव: नामांकन के अंतिम दिन झारखंड की राजनीति गरमाई, तीन प्रमुख उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा

झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। नामांकन के अंतिम दिन झामुमो प्रत्याशी बैद्यनाथ राम, कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा और निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने अपना नामांकन दाखिल किया।

रांची: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन रहा। इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम, कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा तथा निर्दलीय उम्मीदवार एवं पूर्व राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने अपना नामांकन दाखिल किया।

झामुमो प्रत्याशी बैद्यनाथ राम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कई मंत्रियों की मौजूदगी में विधानसभा सचिव रंजीत कुमार को अपना नामांकन पत्र सौंपा। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा ने भी अपना नामांकन दाखिल किया।

दूसरी ओर, उद्योगपति और पूर्व राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया। उनके नामांकन में एनडीए के विधायक प्रस्तावक बने।

नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से बातचीत में परिमल नाथवानी ने कहा, “मैं झारखंड में पहले भी काम कर चुका हूं। यदि इस बार अवसर मिला तो पहले से अधिक काम करूंगा। राज्य के सभी दलों और नेताओं के साथ मेरे अच्छे संबंध हैं।”

राज्यसभा चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही झारखंड की राजनीतिक सरगर्मी और तेज हो गई है। अब सभी की नजरें आगामी चुनावी प्रक्रिया और मतदान पर टिकी हैं।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More